नोट बंदी मामले पर अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री  अरुण जेटली से निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और दवाई की दुकान में 500 और 1000 रुपये के नोटों की ग्राह्यता कम से कम 30 नवम्बर, 2016 तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।akhilesh_yadav_

ताकि भारत सरकार द्वारा तात्कालिक प्रभाव से इन नोटों को कतिपय प्रतिबन्धों के साथ अवैध घोषित करने से उत्पन्न स्थिति के सामान्य होने तक, गरीबों और आम जनमानस को कम से कम चिकित्सा उपचार/भर्ती होने के लिए परेशान न होना पड़े। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय वित्त मंत्री को अवगत कराया है कि अभी भी बहुत बड़ी जनसंख्या चिकित्सकीय आवश्यकताओं के लिए निजी क्षेत्र पर निर्भर है। एक गरीब किसान और आम नागरिक चिकित्सा, आपदा, दुर्घटना, बीमारी में जब निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में उपचार के लिए अथवा भर्ती होने जा रहा है तो इस प्रतिबन्ध की वजह से उसको भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों के लिए यह स्थिति जानलेवा भी हो रही है।
इसके मद्देनजर श्री यादव ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय वित्त मंत्री से इस गम्भीर समस्या के तात्कालिक समाधान के लिए व्यक्तिगत ध्यान और हस्तक्षेप का अनुरोध भी किया है।

देखें अखिलेश यादव का पत्र:- 

15032394_1135905429820200_674705141_n

Back to top button