नोटबंदी पर आज कैबिनेट बैठक, पीएम मोदी लेंगे बड़ा फैसला

माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में सरकार 500 और 1000 के पुराने नोटों को रखने, लाने और ले जाने के संबंध में अध्यादेश ला सकती है।
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार इस कैबिनेट की बैठक में ऐसा नियम बन सकता है कि 30 दिसंबर के बाद पुराने 500 या 1000 के दस से ज्यादा नोट नहीं रख पाएंगे।
ये नियम बन सकता है कि अगर आप 30 दिसंबर के बाद हजार या पांच सौ का पुराना वाला 10 से ज्यादा नोट रखे हुए, लाते-ले जाते पकड़े गए तो आप पर 50 हजार रुपए या फिर पकड़े गुए नोट का पांच गुना जुर्माना लगेगा। इन दोनों में जो ज्यादा हो उसे जुर्माने के तौर पर देना होगा।





