नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

लिखा, बचे नोटों को जनता ने धरोहर के रूप में संभाल कर रखा

लखनऊ। नोटबंदी से जुड़े आंकड़े सामने आने के बाद राजनीतिक दलों ने टीका टिप्पणी तेज कर दी है। विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है। वहीं सोशल मीडिया पर भी मोदी सरकार के नोटबंदी पर ढेरों कमेंट और पोस्ट आ रहे हैं। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि जिन हजार और पांच सौ के बचे नोटों को आरबीआई खोज रहा है उन्हें लोगों ने धरोहर के रूप में संभालकर रख लिया है। 
दरअसल रिजर्व बैंक ने एक आंकड़ा जारी करके कहा है कि नोटबंदी के बाद से अब तक कुल 99 प्रतिशत पुराने नोट वापस आ चुके हैं। रिजर्ब बैंक ने जिस उम्मीद के साथ नोटबंदी की थी वह शायद पूरी नहीं हो पाई है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में वित्तमंत्री अरुण जेटली और पीएम मोदी की भी जमकर खिंचाई हो रही है। आरबीआई के आकड़े के मुताबिक नोटबंदी एक तरह का फ्लॉप शो रहा। इसलिए अब सरकार को कोई जवाब सूझ नहीं रहा है।

Back to top button