नोटबंदी: अब तक का सबसे बड़ा बहादुरी वाला फैसला, और अब तक की सबसे बड़ी मनी लॉन्ड्रिंग स्कीम

नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बाद बीजेपी के एक और पुराने दिग्गज अरुण शौरी ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमजोर आर्थिक ग्रोथ और नौकरियों के कम होते अवसरों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अरुण शौरी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला आत्महत्या करने जैसा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कुछ ज्यादा ही बहादुरी वाला फैसला था। यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को ‘ढाई लोगों की सरकार’ बताया। नोटबंदी: अब तक की सबसे बड़ा बहादुरी वाला फैसला, और अब तक की सबसे बड़ी मनी लॉन्ड्रिंग स्कीम

ये भी पढ़े: अभी अभी: हनीप्रीत के बाद, विजय माल्या हुए गिरफ्तार…!

शौरी ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘रहस्योद्घाटनों की सरकार’ है। उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी को एक दिन यह ज्ञान होता है कि नोटबंदी की जानी चाहिए और वह कर देते हैं। यदि यह बहादुरी वाला कदम था। तो मैं आपको याद दिला दूं कि आत्महत्या करना भी बहादुरी भरा फैसला ही होता है। नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा, ‘यह अब तक की सबसे बड़ी मनी लॉन्ड्रिंग स्कीम है। जो सरकार की ओर से मंजूर की गई है और लागू भी की गई है।’ उन्होंने कहा कि यह ‘मूर्खतापूर्ण झटका’ था। नोटबंदी के दौरान काली कमाई करने वाले लोगों ने भी अपनी रकम सफेद कर ली। 

Back to top button