नोकिया ने स्मार्टफोन्स पर की 13000 रुपए तक की कटौती, जानिए किस पर कितना फायदा

नोकिया स्मार्टफोन्स बाजार में आने के बाद से ही लोगों की विशलिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। HMD ग्लोबल एक के बाद एक नए स्मार्टफोन्स पेश कर रही है। इस बीच कंपनी ने अपने कुछ नोकिया स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती भी की है। यह कटौती 13 हजार रुपए तक की है।
खबरों के अनुसार कंपनी ने जहां एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स की कीमत को 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक कम किया गया है। वहीं, नोकिया के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमत को 13,000 रुपये कम किया गया है।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सोनी ने अपने Xperia सीरीज के 6 स्मार्टफोन की कीमत को कम कर दिया है। Sony Xperia R1, Xperia R1 Plus, Xperia XA1, Xperia XA1 Plus, Xperia XZ1 और Xperia XZ Premium की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई है।
नोकिया स्मार्टफोन्स पर हुई कटौती:
Nokia 3.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया है।
Nokia 5.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,500 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Nokia 6.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1,500 और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। 3 जीबी रैम वेरिएंट को 13,499 रुपये में और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।





