नोकिया के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर

विश्व की प्रमुख मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल नोकिया ने अपने एंड्राइड स्मार्टफोन Nokia 3, Nokia 5 अौर Nokia 6 को भारत में लांच कर दिया है. Nokia 6 हैंडसेट की कीमत 14,999 रुपए, Nokia 5 की कीमत 12,899 रुपए है व Nokia 3 की कीमत 9,499 रुपए बतायी गयी है. जिसमे नोकिया 3 की बिक्री भी शुरू हो गयी है. ऐसे में नोकिया द्वारा अपने इस स्मार्टफोन पर कई ढेर सारे ऑफर दिए जा रहे है. वही नोकिया 3 पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध करवाया गया है. जिसमे आप इस स्मार्टफोन को बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के खरीद सकते हो.

नोकिया के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर

इसके अलावा भी नोकिया के इस स्मार्टफोन पर ऑफर दिया जा रहा है जिसमे Nokia 3 के साथ वोडाफोन के ग्राहकों को 149 रुपये के रीचार्ज पर 5 जीबी डेटा 3 महीने की अवधि के साथ दिया जायेगा. साथ ही 2500 रुपये का Makemytrip.com का कूपन भी दिया जायेगा. जिसमे 1,800 रुपए तक की होटल बुकिंग पर छूट के साथ 700 रुपए तक की छूट फ्लाइट बुकिंग में ऑफर के तहत पायी जा सकती है.

Nokia 3 स्मार्टफोन में 5 इंच काएचडी (720×1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिए जाने के साथ 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी है. इसेक साथ 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे व पावर देने के लिए इसमें 2650 एमएएच की बैटरी दी गई है.

Back to top button