नोएडा में दिनदहाड़े एमिटी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का अपहरण…

नोएडा में दिनदहाड़े एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। तीन किलोमीटर पीछा करने के बाद अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि सेक्टर 127 बख्तावरपुर गांव के बाहर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए छात्रा आयी थी। दोस्त गाड़ी से बाहर निकल कर शराब लेने के लिए चले गए। जैसे ही एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा को गाड़ी में अकेली देखा एक युवक कार से आया और गाड़ी में बैठा कर छात्रा का अपहरण कर लिया। यह सूचना जैसे पुलिस को वायरल सेट पर मिली वैसे ही नोएडा पुलिस एकदम चौकन्नी हो गई।
अपहरणकर्ता की जैसे ही सूचना सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार को पंचशील इंटर कॉलेज के पास आने की मिली तो सब इंस्पेक्टर ने 3 किलोमीटर यमुना एक्सप्रेस वे पर पीछा कर अपहरणकर्ता को पकड़ लिया। सब इंस्पेक्टर अनूप की सक्रियता से एक लड़की सकुशल बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





