वीडियो: युवक ने अपनी नैनो कार को बनाया हेलिकॉप्टर, देखने वाले हो गए हैरान…

कहा जाता है कि टैलेंट किसी चीज की मोहताज नहीं होती. एक ऐसा ही टैलेंट देखने को मिला है बिहार के छपरा जिले में. यहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक ने अपनी कार को ही हेलिकॉप्टर की तरह बना दिया और उसे बिलकुल नए लुक में ला दिया.
दरअसल, छपरा के रहने वाले मिथिलेश प्रसाद का सपना पायलट बनना था लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया तो उसने हेलिकॉप्टर में बैठने का ऐसा तरीका अपनाया कि लोग चकित हो गए. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.
मिथिलेश ने पहले तो अपनी नैनो कार का इंटीरियर एक हेलीकॉप्टर की तरह बनाया और फिर उसे नए रंग में रंग दिया. उसे हेलिकॉप्टर के शेप में लाने के लिए मिथिलेश ने पूंछ के साथ ही रोटर ब्लेड और रोटर मास्ट भी लगा दिया.
तेजी से वायरल हो रही है इन दो लड़कियों की लवस्टोरी, आप भी जरुर पढ़े इनकी पूरी कहानी…
जब मिथिलेश ने उसे रोड पर उतारा तो लोग हैरान रह गए और उसकी कार को देखते रहे. हालांकि मिथिलेश का यह हेलिकॉप्टर सिर्फ रोड पर ही चल सकता, उड़ नहीं सकता. लेकिन शायद मिथिलेश का सपना पूरा हो गया.
अपने हेलिकॉप्टर को मिथिलेश अपने घर के सामने ही पार्क करता है. और उसे बाहर भी लेकर जाता है. जैसे जैसे इस घटना के बारे में आस-पास के लोगों को पता चल रहा है, वे इसे देखने मिथिलेश के घर भी पहुंच रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/B0xDdY9nIhf/?utm_source=ig_embed





