नेपाल की गोमा एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सीनियर पायलट की हो गई मौत

काठमांडू। नेपाल की एयरलाइंस गोमा एयर के कार्गो एयरक्राफ्ट लैंडिंग में एक विमान पेड़ से टकरा गया। विमान पेड़ से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान एक पायलट की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान उड़ान वाले क्षेत्र में मौसम खराब था ऐसे में सीनियर पायलट पारस राई, सह पायलट सृजन मानधन और परिचारिका प्रज्ञा महार्जन को स्थितियों को जानने में परेशानी हुई।

ये भी पढ़े: बांग्लादेश में चल रहे धार्मिक विवाद को लेकर कट्टरपंथियों ने तोड़ दी लेडी जस्टिस की मूर्ति
उक्त घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया। इस मामले में नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि पारस राई नेपाल के भोजपुर की निवासी थी। उनका कहना था कि मालवाहक एयरक्राफ्ट में करीब 3 लोग थे। एयरक्राफ्ट की दुर्घटना में वरिष्ठ पायलट पारस राई की मौत हो गई उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़े: बड़ी ख़बर: 23000 संदिग्ध आतंकियों की पुलिस ने की पहचान
को पायलट सृजन मानधर व परिचारिका प्रज्ञा महार्जन घायल हो गईं। अब विमान का ब्लैक बाॅक्स तलाशा जा रहा है और फ्लाईट रिकाॅर्डर की जांच की जा रही है।





