नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई, ED ने जब्त की गयी 637 करोड़ की संपत्ति

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई की है। ED ने नीरव मोदी की 637 करोड़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत ED ने नीरव मोदी के पांच ओवरसीज बैंक अकाउंट सील कर दिए हैं। जिसमें कुल 278 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा 22.69 करोड़ की कीमत के हीरे के गहने ईडी ने हांगकांग से जब्त की गयी है। वहीं दक्षिण मुंबई में 19.5 करोड़ की कीमत का एक मकान भी जब कर लिया गया है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क में भी नीरव मोदी के नाम पर खरीदी गई दो अचल संपत्तियां भी ईडी ने जब्त की है। जिनकी कीमत करीब 216 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।
ED ने नीरव मोदी के 637 करोड़ की संपत्ति किये जब्त
बता दें कि नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला करने का आरोपी है। जो देश छोड़कर विदेश में छिपकर बैठा है। विदेश मंत्रालय ने अगस्त के पहले सप्ताह में बताया था नीरव मोदी लंदन में है और गृह मंत्रालय ने मोदी के प्रत्यर्पण के लिए आवेदन भी भेजा था। विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी का पासपोर्ट इस साल फरवरी में रद्द कर दिया था।
ये भी पढ़ें : विवेक तिवारी की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात 
कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर सुनवाई करते हुए नीरव मोदी को 29 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। वहीं ईडी ने नए कानून के तहत नीरव मोदी को भगौड़ा घोषित करने की मांग की थी। नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी पर फर्जी गारंटी पेपर के जरिए PNB से कर्ज लेने का आरोप है।
The post नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई, ED ने जब्त की गयी 637 करोड़ की संपत्ति appeared first on .

Back to top button