नीति आयोग के उपाध्यक्ष बोले- मोदी वही करते हैं जो देश के लिए सही हो

नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने रविवार (26 नवंबर) को मोदी सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की तारीफ की। राजीव ने कहा कि सरकार ने पिछले 42 महीनों में जीएसटी, बेनामी संपत्ति एक्ट आदि जैसे जो भी कदम उठाए हैं उनका एकीकरण करना होगा ताकि देश को उसका मन मुताबिक फल मिल सके।
नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने रविवार (26 नवंबर) को मोदी सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की तारीफ की। राजीव ने कहा कि सरकार ने पिछले 42 महीनों में जीएसटी, बेनामी संपत्ति एक्ट आदि जैसे जो भी कदम उठाए हैं उनका एकीकरण करना होगा ताकि देश को उसका मन मुताबिक फल मिल सके।  राजीव ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में सरकार को हेल्थ, एजुकेशन पर फोकस करना चाहिए क्योंकि दोनों ही क्षेत्र का हाल बुरा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST), बेनामी संपत्ति एक्ट, बैंकरप्टी कोड, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) को सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम बताया।  टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, राजीव ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए नौकरी पैदा करने में विफल नहीं रही है और उस क्षेत्र में संतोषजनक विकास हो रहा है। राजीव ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार किसी भी तरीके से लोक लुभावनवाद बातें नहीं करती और पीएम का साफ संदेश है कि जो देश के लिए सही है वह ही किया जाए।  राजीव ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में सरकार को हेल्थ, एजुकेशन पर फोकस करना चाहिए क्योंकि दोनों ही क्षेत्र का हाल बुरा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST), बेनामी संपत्ति एक्ट, बैंकरप्टी कोड, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) को सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम बताया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, राजीव ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए नौकरी पैदा करने में विफल नहीं रही है और उस क्षेत्र में संतोषजनक विकास हो रहा है। राजीव ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार किसी भी तरीके से लोक लुभावनवाद बातें नहीं करती और पीएम का साफ संदेश है कि जो देश के लिए सही है वह ही किया जाए।

 
Back to top button