बड़ी खबर: निर्भया गैंगरेप केस में फांसी की सजा बरकरार

दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया केस में फांसी की सजा बरकरार रखी है।निर्भया गैंगरेप केस में फांसी की सजा

आ रही खबरों के मुताबिक ये फैसला दोपहर 2 .30 पर लिया गया।  देश को झकझोर कर रख देने वाले इस मामले के 4 दोषियों को निचली अदालत और हाई कोर्ट ने फांसी की सजा दी थी। 

 

आपको बता दें कि इस मामले में कुल 6 आरोपी थे। एक आरोपी राम सिंह की मुकदमे के दौरान मौत हो गई थी। जबकि एक आरोपी नाबालिग था। इसलिए, उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। 

यह भी पढ़े: अब बिना टिकट ट्रेन में करे सफर, नहीं लगेगा कोई जुर्माना

ये है पूरा मामला : 

शीर्ष अदालत ने चारों दोषियों- मुकेश, पवन, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह की अपीलों पर 27 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। चारों ने 13 मार्च, 2014 को उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराये जाने और सुनाई गयी मौत की सजा के खिलाफ अपील की थी।

साल 2012 में 16 दिसंबर की रात को 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में जघन्य तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उसे उसके एक दोस्त के साथ बस से बाहर फेंक दिया गया था।

उसी साल 29 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में लड़की की मौत हो गई थी।

 

Back to top button