निर्भया कांड से भी बड़ा कांड, बलात्कार के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दिया…

निर्भया कांड की तरह ही पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जमीन विवाद में एक महिला के कथित रिश्तेदार ने उससे बलात्कार किया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी। महिला को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि धूपगुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक तालाब के पास महिला के साथ शनिवार रात कथित तौर पर उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया।

पहले महिला से किया बलात्कार फिर निजी अंगो के साथ किया ऐसा काम जानकर रूह जायेगी कांप

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर उसे घर से बाहर बुलाया फिर उससे बलात्कार किया और निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल कर उसे यातनांए दीं। उसने बताया कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था पर उसने कुछ नहीं किया। पुलिस ने बताया कि एक रिक्शा चालक ने महिला को देखा और उसे घर पहुंचाया।

Back to top button