इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, FB पर आतंकवादी संगठन को दे रहा था CM को मारने की ‘जिम्मेदारी’

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र को सोशल मीडिया पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की हत्या का आह्वान करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियरिंग छात्र (22 वर्षीय) ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में एक से विजयन की हत्या करने का आह्वान किया था।
यह भी पढ़े: अभी अभी: सीएम योगी ने दिखाया अपना तेवर, मायावती को खुलेआम उठा ले गयी…
स्थानीय माकपा नेता की शिकायत के बाद उसे कल गिरफ्तार किया गया। बता दें, यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सीएम की हत्या के लिए आह्वान किया जा चुका है। मध्य प्रदेश में आरएसएस के एक नेता ने केरल के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ वाम नेता पिनरई विजयन पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या करवाने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री का सिर काटकर लाने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।
उज्जैन के आरएसएस प्रमुख डॉक्टर चंद्रावत ने कहा कि विजयन का सिर लाने का इनाम देने के लिए वह अपना घर तक बेचने को तैयार हैं। यह बाते उन्होंने “केरल में मार्क्सवादियों के अत्याचार के विरुद्ध विशाल धरना प्रदर्शन” नामक एक कार्यक्रम में कही। उनका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह इनाम की घोषणा करते दिखे।
केरल में लंबे समय से नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या होती आ रही है। आरएसएस-बीजेपी और सीपीएम के कई कार्यकर्ता यहां आपसी हिंसा का शिकार हो चुके हैं। कुछ महीने पहले भाजपा नेता संतोष की हत्या हुई थी, जो मई 2016 से राज्य में विजयन सरकार बनने के बाद से आठवीं हत्या थी।





