नितिन गडकरी के खत के खुलासे पर उत्तराखंड में मचा बवाल, इस मुद्दे को लेकर कोर्ट जाएगी कांग्रेस


ये भी पढ़े: IAS अनुराग तिवारी के कपड़ों से मिला ऐसा सबूत, जिसे देख हत्या का शक गहराया
बता दें कि अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘केंद्र नहीं चाहता एनएच घोटाले की सीबीआई जांच’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर गडकरी के पत्र का खुलासा किया था। इस पत्र में गडकरी ने एनएच घोटाले में शासन की कार्रवाई के औचित्य पर सवाल उठाया था। इस पत्र के खुलासे के बाद सियासत में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्र मिलने की पुष्टि की। उधर, राज्य सचिवालय में आला अधिकारी इसी कसरत में जुटे रहे कि पत्र कहां से लीक हुआ? इस बीच एनएच घोटाले पर हमलावर कांग्रेस को गडकरी के पत्र के बहाने प्रदेश सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया।
यह भी सिद्ध हो गया कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप सही थे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा जांच कराने की नहीं, बल्कि घोटाले में संलिप्त नेताओं व अफसरों को बचाने की है। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस मात्र एक शिगूफा रह गया है। सरकार सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
मामले को दबाने पर पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस उच्च न्यायालय में शीघ्र याचिका दायर करेगी।





