निक जोनस से जूता चुराई में तगड़ी रकम वसूलेंगी परिणीति..!

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका हो चुका और शादी की तैयारियां हो रही हैं। इसी के साथ निक की साली यानी परिणीति चोपड़ा ने भी उनके जूते चुराने की पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने निक से अच्छी खासी रकम वसूलने का प्लान भी बना रखा है। अपने हाल ही फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में परणीति ने बताया कि वह प्रियंका और निक जोनस की शादी में निक के जूते चुराएंगी और अभी से उनसे तगड़ी रकम वसूलने की तैयारी में भी हैं।
परिणीति ने यह भी बताया कि निक को पता है कि वह उनकी सबसे खास साली हैं। परणीति से जब पूछा गया कि क्या वह निक के जूते चुराएंगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘क्यों नहीं। मुझे निक से कितने रुपये वसूलने हैं, इसके लिए मोलभाव भी शुरू कर दिया है।
मैंने उनको बता दिया है कि मैं सबसे खास साली हूं। परिणीति ने यह भी बताया कि निक ने जब प्रियंका को प्रपोज किया तो उन्हें इसकी खबर कैसे मिली थी। ‘जिस दिन यह हुआ, मैं पहली शख्स थी जिसके पास फोन आया। लेकिन मैं उनकी स्टोरी का हिस्सा पहले से ही थी। उन्होंने प्रियंका को बर्थडे पर प्रपोज किया था। मुझे रात में 3 बजे प्रियंका की मिसकॉल दिखाई दी। मुझे पता था कि वह छुट्टियां मना रही हैं।





