नाली से मिला 7 महीने का भ्रूण, अज्ञात महिला के नाम से FIR,पुलिस कर रही तलाश

बटाला.गांव बिजलीवाल की गली से मिले अविकसित भ्रूण को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए अमृतसर अस्पताल भेज दिया है। गली की नाली में पाया गया अविकसित छह से सात महीने का भ्रूण किसी अविवाहित या फिर अवैध सबंधों के दौरान जनमा होने की संभावना है। थाना किला लाल सिंह पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नाली से मिला 7 महीने का भ्रूण, अज्ञात महिला के नाम से FIR,पुलिस कर रही तलाश
 
थाना किला लाल सिंह प्रभारी ने बताया कि गांव बिजली वाल से सुबह करीब छह बजे फोन पर सूचना मिली कि एक गली की नाली में अन मच्योर भ्रूण गिरा हुआ है। पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर जाकर उसे कबजे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया।
बटाला अस्तपाल में योग्य प्रबंधन होने के कारण भ्रूण को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास रहने वाली नर्स, दाइयों से मामले में पूछताछ कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश में लगी है।
Back to top button