नारियल पानी के इस्तेमाल से पाए पिम्पल्स से छुटकारा

गर्मियों में नारियल पानी पीना सबको पसंद होता है. नारियल का पानी हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसके इस्तेमाल से हम अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य के साथ ही अपनी त्वचा को भी निखार सकते पर अगर आप नारियल पानी का इस्तेमाल अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए करना चाहती है तो इसके लिए आपको नारियल पानी पीने की बजाय अपने चेहरे पर लगाना होगा.
1-अपने चेहरे में निखार लाने के लिए रोज नारियल के पानी से अपने चेहरे को धोये.
2-नारियल के पानी में भरपूर मात्रा में मॉइश्चराजिंग गुण मौजूद होते है. जो आपको एक कोमल और नमी युक्त त्वचा प्रदान करने का काम करते है.
यह भी पढ़े: सावधान : ठंडे पानी के शौक़ीन हैं तो ये खबर आपके लिए है
3-सांवली त्वचा से मुक्ति पाने के लिए नारियल के पानी में हल्दी, लाल चंदन मिलाकर पेस्ट बना ले. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दे.फिर ठन्डे पानी से अपने चेहरे को धो ले. कुछ दिनों में आपका रंग निखार उठेगा.
4- सन टैन से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. नारियल पानी में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं.ऐसा करने से आपको टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.
5-पिम्पल्स या ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए भी नारियल पानी बहुत काम आता है. नारियल के पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाने से इस समस्या से कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल जायेगा.





