नाभा जेल ब्रेक करने वाला विक्की गौंडर विदेश फरार, फेसबुक पोस्ट कर किया खुलासा

पटियाला/बठिंडा.नाभा जेल ब्रेक, गुरदासपुर ट्रिपल मर्डर और पुलिस हिरासत में सुक्खा काहलवां हत्याकांड का कुख्यात अपराधी विक्की गौंडर विदेश भाग गया। शुक्रवार शाम को शेरा खुब्बन ग्रुप की फेसबुक आईडी पर शाम 7.21 बजे पोस्ट अपडेट कर अज्ञात व्यक्ति ने विक्की गौंडर के विदेश भागने की सूचना दी। पटियाला पुलिस ने गौंडर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करते हुए सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया था। डीआईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं थी। अब पड़ताल करवाएंगे।
नाभा जेल ब्रेक करने वाला विक्की गौंडर विदेश फरार, फेसबुक पोस्ट कर किया खुलासा
इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट की एक फोटो और गौंडर की फोटो भी अपडेट की। यह सूचना कितनी सही है यह तो अभी कहना मुशिकल है, मगर इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि नाभा जेल से भागने के बाद गौंडर विदेशी भागने की फिराक में था। कुछ माह पहले फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने के लिए यह अपने वीजे के लिए मेडिकल करवाने मोगा सरकारी अस्पताल गया था। मगर वहां के डाॅक्टरों के शक होने के बाद यह वहां से भाग निकला था।

ये भी पढ़े: अकाली सरपंच ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरे के पेट में लगी गोली

पुलिस को गुमराह करने की साजिश तो नहीं
इस पोस्ट के बाद पुलिस ने देर शाम जांच शुरू कर दी है। लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अपराधियों के विदेश भागने के रास्ते लगभग बंद हो जाते हैं, ऐसे में अपराधी फर्जी पासपोर्ट इस्तेमाल कर विदेश भागने की कोशिश करते हैं। एसपी डी एचएस विर्क ने कहा कि फेसबुक पोस्ट की जांच शुरू कर दी है। हो सकता है कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पोस्ट डाली है, जिसका खुलासा पूरी पड़ताल करने के बाद होगा। गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर ने 21 जनवरी 2015 को पुलिस की हाजिरी में गैंगस्टर व शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने विक्की को 20 दिसंबर 2015 को तरनतारन से गिरफ्तार किया था। 27 नवंबर 2016 को विक्की गौंडर नाभा की मैक्सिम सिक्योरिटी जेल से कुछ कैदियों समेत फरार हो गया था। इसके बाद से गौंडर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इससे पंजाब पुलिस के खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े हुए हैं कि अब तक गौंडर उनके हत्थे क्यों नहीं चढ़ सका। इस बीच अब विक्की गौंडर के विदेश भाग जाने का एक गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर दावा किया है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रही है।
 
यह लिखा है फेसबुक पोस्ट में
शेरा खुबन गैंग ने फेसबुक किए पोस्ट पर लिखा है कि हैलो सारे मेरे वीरों और बहनों को बहुत-बहुत मुबारकां। अपना वीर विक्की गौंडर विदेश चला गया है। रब अपने वीर पर मेहर भरा हाथ रखे और हमेशा चड़दी कला में रखे। लव यू ऑल। यही नहीं उसने पोस्ट में महिलाओं का सम्मान व उनकी रक्षा करने के लिए भी पब्लिक मैसेज लिखा है। पोस्ट के साथ ही थाईलैंड एअरपोर्ट की एक तस्वीर भी अपलोड की है लेकिन इस तस्वीर में विक्की गौंडर कहीं पर भी नजर नहीं आ रहा है। 21 जनवरी 2015 को गैंगस्टर सुक्खा काहलवां को पेशी पर ले जाते समय पुलिस की मौजूदगी में गलियों मार कत्ल कर दिया था। इस वारदात को विक्की गौंडर ने अंजाम दिया था, जिसके बाद वह अपराध जगत की सुर्खियों में आया था।
 
पहले भी कर चुका भागने का प्रयास
नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में बंद विक्की गौंडर 27 नवंबर 2016 को पांच अन्य गैंगस्टर व दो आतंकवादियों सहित फरार हो गया था। जेल ब्रेक करने के बाद भी गौंडर व गुरप्रीत सेखों ने नेपाल के रास्ते चाइना भागने की फिराक में थे, मगर हरियाणा के सोनीपत के पास पुलिस की कड़ी नाकाबंदी से इन्हें वहां से अलग-अलग होना पड़ा। किसी तरह पुलिस से बचकर यह राजस्थान भाग गए थे। दूसरी बार इन्होंने पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने के लिए फर्जी दस्जावेज बनाने के लिए मोगा के एनआरआई के यहां शरण ली। यहां पर एसटीएफ ने छापामारी कर सेखों व उसके 3 साथियों को पकड़ लिया था मगर गौंडर यहां से भी पुलिस के हाथ से स्लिप कर गया था।
Back to top button