नहीं रहे मानवता के दूत बाबा जीमल अल्लाह वाले

सुलतानपुर, 25 नवम्बर(UjjawalPrabhat.Com)। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल कहे जाने वाले बाबा जमील का लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। ज्ञात हो कि बाबा जमील पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज राजधानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही 24 नवम्बर को उन्होंने अंतिम सांस ली। बाबा जमील अल्लाह वाले अपने पीछे पत्नी व तीन अविवाहित पुत्रिया छोड़ गये हैं। बाबा जमील के निधन से उन हजारों गरीबों का आसरा टूटा हैं, जिन्हें होली, दिवाली, ईद, बकरीद में बाबा अपने हाथों से कपड़े व त्यौहार मनाने के तमाम सामान दिया करते थे। बाबा जमील पूरे साल गीता व कुरान जरूरतमंदों को भेंट किया करते थे।
रिपोर्ट- इम्तियाज़ रिजवी





