नशे में धुत पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, मार-पीट से बचने को पत्नी बैठी थी पड़ोस में

करौली ( हिण्डौन सिटी)।करौली के हिंडौनसिटी में शुक्रवार को शराब के नशे में धुत एक बाप ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाप बच्ची को घसीटता हुआ जंगल में ले गया तथा वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची ने रात को घर आकर मां को इस बारे में बताया।

जानिए क्या है मामला …
– हिण्डौनसिटी के कटकड गांव में शराब के नशे में धुत एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं बेटी का राजकीय चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।
– पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति अमर सिंह शराब के नशे में घर आया और उससे मारपीट करने लगा। इससे बचने के लिए वह पड़ोस में चली गई।

– पीछे से पिता बेटी को मारते-पीटते घसीटते हुए जंगल में ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया।
– देर रात घर लौटकर बेटी ने मां को इस बारे में बताया। इस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
– देर रात घर लौटकर बेटी ने मां को इस बारे में बताया। इस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
– सदर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं परिजनों ने किशोरी और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया। हिण्डौन सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।