नशे में धुत्त व्यक्ति ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म!

10 साल की मासूम के साथ छह दिन पूर्व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी उत्तराखंड के पीपानी थाना पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा 25 साल पूर्व घर छोड़ कर महू आ गया था। वह महू में रह कर अलग-अलग स्थान पर काम करता था। आरोपी ने नशे की हालत में मासूम के साथ दुष्कर्म किया था।10 साल की मासूम

पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनीष अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है तथा घटना वाले दिन भी नशे में था। दुष्कर्म करने के बाद वह चार दिन तक बड़वाह, पीथमपुर आदि स्थानों पर रहा व मंगलवार को भागने के लिए रेलवे स्टेशन पर बैठा था, जहां से गिरफ्तार किया गया।

Back to top button