नवाज की सीट से पत्नी ने जीता चुनाव, तो बेटी ने कही ये बात…

लाहौर.पाकिस्तान में नवाज शरीफ की बीमार पत्नी कुलसुम नवाज ने लाहौर उपचुनाव जीत लिया है। जुलाई में नवाज को पीएम पद के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद कुलसुम ने उनकी सीट से चुनाव लड़ा है। शरीफ के भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसने के बाद यह चुनाव उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के लिए परीक्षा के तौर पर माना जा रहा था। 
नवाज की सीट से पत्नी ने जीता चुनाव, तो बेटी ने कही ये बात...

पहले की तुलना में घटा समर्थन…

– कुलसुम नवाज ने ये सीट इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ की कैंडिडेट यास्मीन रशीद को कड़ी टक्कर देने के बाद जीती। 
– इस सीट पर लंबे समय से शरीफ परिवार की पकड़ बनी हुई है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा पनामा पेपर्स केस में नवाज शरीफ को दोषी पाए जाने के बाद से यह खाली थी। 
– चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि कुलसुम नवाज को 61254 वोट मिले और उन्होंने रशीद को 14,188 वोटों के अंतर से हराया।
– हालांकि, साल 2013 के आम चुनाव की तुलना में शरीफ परिवार का समर्थन घटा है। नवाज शरीफ ने उस समय रशीद को ही 41 हजार से ज्यादा वोट के फर्क से हराया था।

नतीजों पर बोलीं मरियम

नतीजे सामने आने के बाद मरियम नवाज ने कहा, ‘लोगों ने नवाज शरीफ के खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों को खारिज कर दिया।’ मरियम ने कहा, ‘लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है। लोगों ने साबित कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद नवाज शरीफ अब भी उनके प्रधानमंत्री हैं।’

इसे भी देखें:- आतंकवादी है हर एक रोहिंग्या मुसलमान, देश के लिए सबसे बड़ा खतरा

कुलसुम इलाज के लिए लंदन में

जीत के इस मौके पर कुलसुम नवाज पाकिस्तान में मौजूद नहीं थीं। लंदन के अस्पताल में उनका कैंसर का इलाज चल है और वह अब भी वहीं हैं। उनकी नमौजूदगी में बेटी मरियम नवाज ने चुनावी अभियान का जिम्मा संभाला था। इस संसदीय सीट पर चुनाव पीएमएल-एन के लिए इसलिए भी टेस्ट के तौर पर माना जा रहा था क्योंकि पाकिस्तान में अगले ही साल फिर से आम चुनाव होने हैं।
 
Back to top button