नवरात्र 2018: मां दुर्गा की मूर्ति निर्माण के लिए इन दस जगहों की मिट्टी का होता है प्रयोग

नई दिल्ली। 10 अक्टूबर से हम सबके यहां देवियों का शुभ आगमन होने वाला है। मतलब नवरात्र का महीना का शुरू हो चुका है। इस शुभ अवसर के लिए मूर्तिकार देश भर में देवी दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। आपको बता दें मूर्ति के निर्माण में 10 जगहों की मिट्टी का प्रयोग किया जाता है। ये दसों जगह की मिट्टी का प्रयोग करने के पीछे धार्मिक और पौराणिक कारण को माना गया है। वहीं दूसरी वजह सामाजिक परम्परा भी मानी गयी है।ये भी पढ़ें:- जानिए, नवरात्रि पर मां दुर्गा को किस दिन चढ़ाए कौन सा भोग
दरअसल, देवीभाग्वत् पुराण में इस बात का ज़िक्र किया गया है कि मां दुर्गा का तेज सभी देवों और प्रकृति के अंश से मिलकर प्रकट हुआ था। यही एक प्रमुख कारण है कि मूर्ति के निर्माण में दस स्थानों की मिट्टी मिलाने की परम्परा है। आइये उन दस स्थानों के बारे में जानते हैं जहां की मिट्टी से नवदुर्गा की प्रतिमा निर्मित होती है।ये भी पढ़ें:- इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानिए क्यों मानते है शारदीय नवरात्रि
पुराणों के जानकार नृसिम्हा प्रसाद भदूरी के अनुसार अनुष्ठानों के लिए दस मृतिका की आवश्यकता होती है। दस मृतिका, दस जगहों से लाई गई मिट्टी का मिश्रण होता है। इसे प्रतिमा निर्माण के लिए प्रयोग किए जाने वाली मिट्टी में मिलकार मूर्ति निर्मित की जाती है।ये भी पढ़ें:- पितृपक्ष: दक्षिण दिशा में आंसू बहाकर भी कर सकते हैं पितृगणों को तृप्त
10 जरूरी स्थानमूर्ति पूजा के लिए वेश्यालय के आंगन की मिट्टी की जरूरत होती है, तथा 9 अन्य स्थान इस तरह से हैं- पहाड़ की चोटी, नदी के दोनों किनारों, बैल के सींगों, हाथी के दांत, सुअर की ऐड़ी, दीमक के ढेर, किसी महल के मुख्य द्वार, किसी चौराहे और किसी बलि भूमि की मिट्टी लाई जाती है। दरअसल ये मिश्रण दुकानों पर भी आसानी से मिल जाता है लेकिन इसपर भरोसा करना बेहद मुश्किल होता है।ये भी पढ़ें:- पितृपक्ष 2018: जानिये किस उम्र के बाद शुरू होती है श्राद्ध की प्रक्रिया
साथ ही दुकानदार भी इस मिट्टी की प्रमाणकिता पर विश्वास नहीं करते। ऐसे में स्वयं इन 10 जगहों से मिट्टी लाने की मान्यता हमारे समाज में है। सबसे बड़ा पर्व पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस दौरान यहां पूर्ण विधि-विधान से देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। कोलकाता में पूजा के लिए रेड लाइट एरिया सोनागाछी से वेश्यालय के आंगन की मिट्टी लाने की परंपरा रही है।
The post नवरात्र 2018: मां दुर्गा की मूर्ति निर्माण के लिए इन दस जगहों की मिट्टी का होता है प्रयोग appeared first on .





