नवरात्रों में एसिडिटी की परेशानी दूर करने के लिए पीएं ये पेय

गर्मियों में अक्सर लोगों को असिडिटी की परेशानी होती है. अभी नवरात्रे भी चल रहे हैं तो ऐसे में जरुरी होता है कि आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखा जाये. एसिडिटी से कई बार वह खाने में कमी करते हैं जो ब्लोटिंग की समस्या को जन्म देती है. इन दोनों के चलते हालत खराब हो जाती है और जलन व दर्द के कारण काम करना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप उपवास करती हैं तो आपको जरूर ध्यान देने की जरूरत है कि इस मौसम में आपको क्या खाना चाहिए जिससे आपको एसिडिटी नहीं बढे. इस प्रॉब्लम से निपटने के लिए इस गर्मी आप एक खास ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं.

खास बात यह है कि यह ड्रिंक आपको असिडिटी और ब्लोटिंग से छुटकारा देने के साथ ही शरीर को ठंडक भी देगा और जीभ पर स्वादिष्ट स्वाद भी छोड़ेगा. 

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, गर्मियों में ठंडाई कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाती है. इसमें ठंडा दूध, बादाम, खस-खस, इलायची, केसर, नट्स और सौंफ होती है. 

इस कॉम्बिनेशन से शरीर को ठंडक मिलने के साथ ही एनर्जी भी मिलती है. पेट को भी यह फायदा पहुंचाता है. असिडिटी के साथ ही यह गैस की समस्या में भी राहत देता है. 

इतना ही यह हॉर्मोन्स को भी बैलेंस करता है. इसकी ऐंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज स्किन के साथ ही शरीर के लिए भी अच्छी होती है. पाचन को सुधारने के साथ ही यह गट-फ्रेंडली बैक्टीरिया को भी रिस्टोर करता है, जिससे पेट की सेहत बनी रहती है. 

Back to top button