नवरात्री में बनाए स्वादिष्ट फलाहारी मिठाई ‘पाइनएप्पल हलवा’

Pineapple pudding making
नवरात्री में चटपटे फलाहार के साथ ये मीठा स्वादिष्ट हलवा आपको जरूर पसंद आएगा .
पाइनएप्पल हलवा बनाने की सामग्री
पाइनएप्पल के टुकड़े- 200 ग्राम,
कद्दूकस किया मावा- 200 ग्राम,
शक्कर का बूरा- 200 ग्राम,
घी – 2 बड़े चम्मच,
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच,
पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ।
via
पाइनएप्पल हलवा बनाने की विधि-
पाइनएप्पल को अच्छे से साफ़ करके उसे छोटे टुकड़ों मे कांट ले। अब टुकड़ों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बनाकर रख लें। अब धीमी आंच पर पैन में मावा और शक्कर पाउडर डालकर पकाएं।
via
कुछ समय बाद घी डालकर भूनें। इसके बाद तैयार पाइनएप्पल पेस्ट और इलायची पाउडर को डालकर 4 से 5 मिनट पकाएं। जब मिश्रण पैन की किनारियां छोड़ने लगे तब आंच से उतार लें। हलवे के ऊपर कटा हुआ पिस्ता बुरककर गरमा-गरम सर्व करें,आप इसे ठंडा खाना पसंद करते हो तो ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं।

Back to top button