नवरात्रि के दिनों में भूलकर भी ना सोना इस समय, वरना पूरा घर हो जायेगा बर्बाद…

हिन्दू धर्म में नवरात्रों में दुर्गा पूजन करने की प्रथा सदियों पुरानी है वहीं नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवस्वरूपों का पूजन कर भक्त उन्हें खुश करने में लगे रहते हैं। ऐसे में भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा का उपवास कर पूजा अर्चना करते हैं वहीं सभी नवरात्र के पहले दिन घर में कलश स्थापित करते हैं लेकिन इन नौ दिनों तक भक्त को कुछ नियमों का पालन करना होता है। 

नवरात्र के नौ दिनों तक क्या-क्या नहीं करना चाहिए:
नवरात्र में व्रत रखने वालों को नौ दिनों तक दाढ़ी-मूंछ, नाखून अौर बाल नहीं काटने चाहिए।
जो लोग नवरात्र के दिन घर में कलश स्थापित करते हैं अौर अखंड दीप प्रज्वलित करते हैं, उन्हें नौ दिनों तक घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
नवरात्र के नौ दिनों तक घर में सात्विक भोजन बनाना चाहिए और इस वक्त लहसुन, प्याज, नॉनवेज, मदिरा और किसी भी मादक चीज़ को नहीं खाना चाहिए।
अयोध्या में नहीं, पाकिस्तान में जन्मे थे भगवान राम…
नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले को बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े से बनी चीजें नहीं पहननी चाहिए इसी के साथ खाने में अनाज अौर नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
व्रत के दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता वहीं महिलाअों को मासिक धर्म के दौरान 7 दिनों तक पूजन नहीं करना चाहिए।
नवरात्र में काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए और व्रती को नौ दिनों तक दिन के समय सोना नहीं चाहिए वर्ण लाभ नहीं मिलता है।





