नवंबर में घूमने का है प्लान तो कच्छ होगा परफेक्ट डेस्टिनेशन, ये होंगे आकर्षण केंद्र

नवंबर में घूमने का प्लान कर रहे है तो कच्छ बन सकता है आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन जी हाँ कच्छ भारत के पश्चिमी-मध्य भारत से शुरू होकर यह दक्षिणी पाकिस्तान की सीमा पर जाकर खत्म होता है। पहले यह अरब सागर का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन बाद में भौगोलिक बदलाव आने से यह चारों दिशाओं से बंद हो गया। माना जाता है कि इस इलाके में भूकंप आने से यह समुद्रतल से थोड़ा ऊपर आ गया। इस शांत से डेस्टिनेशन पर भी आप दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा ले सकती हैं हर साल मध्य नवंबर से लेकर मध्य फरवरी तक इस सफेद रेगिस्तान में ‘रण उत्सव’ मनाया जाता है, जिसमें कई तरह की एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। यहां सैलानियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, एडवेंचर एक्टिविटीज आयोजित की जाती हैं। इसमें एटीवी राइड्स, ऊंट की सैर और पैरा मोटरिंग एक्टिविटीज शामिल हैं। आइए जानें ऐसी ही कुछ एक्टिविटीज के बारे में-

यहां वाइल्ड आस सेंचुअरी में जंगली गधों को देखा जा सकता है। यह सेंचुअरी 5000 स्क्वायर फीट में फैली है और इसमें 32 प्रजाति के मैमल्स को देखा जा सकता है। इसके अलावा आप इंडियन बस्टर्ड सेंचुरी भी घूमने जा सकती हैं।

ऊंट की सवारी : यहां टूर ऑपरेटर आपकी जरूरतों के हिसाब से आपके लिए कैमल सफारी अरेंज कर देंगे। दिन के समय में रेगिस्तान में ऊंट की पीठ पर पैठकर जब आप सफर पर निकलेंगी तो आपको कच्छ के रण के बेहतरीन लैंडस्केप्स नजर आएंगे। लंबी राइड्स पर छूट पाने के लिए आप ऑर्गनाइजर्स से बात कर सकती हैं। सर्द मौसम में यहां ऊंट की सवारी का आनंद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

तो सोच क्या रही हैं, जल्दी से कच्छ के रण में घूमने की प्लानिंग कर डालिए। यहां की लोक-संस्कृति के रंग और यहां की भौगोलिक सुंदरता निश्चित रूप से आपका मन मोह लेगी। यहां की एडवेंचर एक्टिविटीज से लेकर ऊंट की सैर आपको अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से एक कंप्लीट ब्रेक देंगी और आप हो जाएंगी पूरी तरह से तरोताजा।

कच्छ में कीजिए शॉपिंग: एडवेंचर के साथ-साथ आप कच्छ में ढेर सारी शॉपिंग भी कर सकती हैं। कच्छ में आपको चटख रंगों वाले घाघरे, चुन्नियां आपको खासे आकर्षित करेंगे। साथ ही यहां इंट्रिकेट मिरर वर्क से लेकर सिल्वर ज्वैलरी, लकड़ी के बेहतरीन नक्काशी वाले सामान यहां से खरीदे जा सकते हैं। कच्छ का हेडक्वार्टर भुज है।

भुज के बाजार में दुनियाभर से सैलानी आते हैं। यहां के दुकानदार आपको ट्रडीशनल अवतार में नजर आएंगे। अगर आप मोलभाव में माहिर हैं तो आप यहां से वाजिब दाम में सामान खरीद सकती हैं। यहां पास में ही हडको भिंरांडियारा, लुड़िया जैसे गांव हैं, जो अपने हैंडिक्राफ्ट्स के लिए मशहूर हैं।

Back to top button