नर्क से भी बुरे है इस देश के हालात, यहां लोगों की हो चुकी हैं ऐसी हालत…

कहते है की इंसान के बुरे कर्मो की सज़ा भगवान यही देता है और बड़े बुजुर्गो ने कहाँ है की नर्क भी यही है और स्वर्ग भी यही है। क्योकि कहा जाता है की इंसान के कर्मो की पहचान उसके गुणों को देखकर की जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश की कहानी बंया करेंगे जो बेहद दर्दनाक है।

कहते हैं कि यहां कि हालत अब ऐसी हो चुकी है कि देखकर आंखों से आंसू बहने लगेंगे। आप यकीन नहीं करेंगे, अपनी बदतर हालत के कारण आज यह दुनिया का सबसे दुखी देश बन चुका है।संयुक्त राष्ट्र ने खुशहाल देशों की एक लिस्ट जारी कर चुका है जिसमें 156 देशों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें फिनलैंड टॉप पर है। यानी सबसे खुश रहने वाला देश जबकि सबसे पीछे बुरुंडी यानी कम खुशहाल देश है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने प्रति व्यक्ति आय, सोशल फ्रीडम, भ्रष्टाचार के आकड़ों को आधार बनाकर इन देशों की लिस्ट तैयार की है। तो चलिए ले चलते हैं आपको पूर्वी अफ्रीका स्थित दुनिया के सबसे दुखी देश बुरुंडी। बुरुंडी जो सूची में 156वें नंबर पर है। यहां का दर्द आपको इनकी कुछ तस्वीरों में ही छलकता दिखाई दे जाएगा। साथ ही यह अहसास भी हो जाएगा कि आखिर यहां इंसान किस हाल में जीवन जी रहे हैं।
बता दें बुरुंडी पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं। पांच दशक पहले देश के गठन के दौरान से ही यहां त्वा, तुत्सी और हुतु जनजातियों की मौजूदगी बनी हुई है।
यहां जनजातियों के बीच 1993 से लेकर 2005 के बीच चले जातीय संघर्ष की वजह से करीबन 2 लाख लोगों की जान गई। 2005 के बाद से यहां राजनैतिक स्थिरता आई। लेकिन नाखुश जनता और सरकार के बीच यहां आज भी संघर्ष होता रहता है।





