नरेंद्र मोदी ने 15 लाख कहे थे, इसके खाते में 21 लाख आ गए

vishwajeet_111116-020928-400x400प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान एक जुमला बोला था कि अगर काला धन वापस आ गया, तो सबके खाते में 15-15 लाख रुपए आ जाएंगे. लोगों ने इसे बहुतै सीरियसली ले लिया. हर दूसरे-चौथे दिन आदमी बड़बड़ाने लगता है कि हमारा 15 लाख लाओ. अब जब हजार और पांच सौ के नोट बैन हो गए हैं, तो काफी काला धन खत्म होने की संभावना जताई जा रही है. इसी बीच यूपी में एक आदमी के खाते में 21 लाख से ज्यादा रुपए आ गए.

वैसे किसी के भी खाते में इत्ता पैसा आ जाए, तो वो खुशी से हरहरा उठता है, लेकिन ये बेचारे विश्वजीत शुक्ला फरफराए घूम रहे हैं. इनके खाते में 21 लाख, 79 हजार 702 रुपए आए हैं और ये इतने परेशान हैं कि दिन में चार-चार बार बैंक के चक्कर काट रहे हैं.

विश्वजीत रहते हैं प्रतापगढ़ में और इनका खाता SBI की ब्रांच में है. पेशे से ये इंश्योरेंस एजेंट हैं और इनका खाता कई सालों से चल रहा है. जब इन्हें पता चला कि 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो गए हैं, तो ये पहुंचे बैंक. इन्होंने अपने अपने अकाउंट में 14 हजार रुपए जमा किए थे और उसी की एंट्री कराने गए थे. जब एंट्री हो गई, तो पता चला कि यूपी स्टेट कं. (UP State CO) के अकाउंट से इनके खाते में ई-पेमेंट के जरिए 21,79,702 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं.

bank-account_111116-020950

अब बैंक को तो इस बात से कोई फर्क पड़ता नहीं है, लेकिन विश्वजीत उजड़े-उजड़े घूम रहे हैं. बैंकवाले उन्हें चक्कर कटवा रहे हैं. जब ब्रांच के मैनेजर एनसी दुबे से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने इसके बारे में पता करने के बजाय दूसरी ब्रांच का मामला बता दिया. अब बताओ आदमी करे तो करे क्या.

 

Back to top button