नदी में बोलेरो के साथ बहे मां-बेटी, ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान

उदयपुर।राजस्थान के उदयपुर में सोमवार को एक बोलेरो के पुल को पार करते समय नदी में बह गई। बोलेरो के ड्राइवर और एक व्यक्ति ने गाड़ी से कूदकर जान बचा ली। लेकिन बोलेरो में बैठे एक मां और उसका बेटी पानी में गाड़ी सहित बह गए। ऐसे हुआ हादसा…
नदी में बोलेरो के साथ बहे मां-बेटी, ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान
– खेरवाड़ा के पहाड़ा मार्ग पर छाणी गांव के निकट चित्तोड़ियां पुलिया पर सोमवार सुबह दूध की एक पिकअप वैन पुलिया में पानी के साथ बह गई। यह हादसा करीब पौने आठ बजे हुआ।
– बोलेरो के ड्राइवर और एक व्यक्ति ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई,।
– बोलेरो में बैठी मां अौर बेटी पानी में बह गई और उनकी मौत हो गई। मां और बेटी के शवों को चार घंटे के रेेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया।
  
एेसे हुुआ था हादसा
– खेरवाड़ा के पहाड़ा के गंधई गांव से एक बोलेरो हर रोज की तरह दूध खाली कर खेरवाड़ा आ रही थी। उसमें चालक और सहयोगी युवक सवार था।
– गंधई गांव के एक मां और बेटी भी खेरवाड़ा आने के लिए बैठ गई। चित्तोड़िया पुलिआ पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद चालक ने गाड़ी निकालने का प्रयास किया।
– पुलिया के बीच में जाते ही पानी के बहाव के साथ गाड़ी आगे बह गई। चालक और उसका सहयोगी बाहर निकल गया जबकी मां-बेटी उसमें ही रह गई।
– चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां और बेटी के शवों को बोलेरो गाड़ी में से निकाल लिया गया।
Back to top button