नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बना नकदी और लाखों के गहने लूटे

रोहिणी इलाके में तीन नकाबपोश बदमाश एक परिवार को बंधक बनाकर घर से हजारों रुपये और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लेखनाथ झा (51) सपरिवार रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में रहते हैं। परिवार में पत्नी रीता, दो बेेटे सतेंद्र और सुरेंद्र और बहू आशा हैं।
नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बना  नकदी और लाखों के गहने लूटे
लेखनाथ का अपना कारोबार है। सोमवार रात लेखनाथ खाना खाने के बाद सो गए। देर रात कमरे में आवाज होने पर लेखनाथ की नींद खुल गई। उसने कमरे में तीन नकाबपोश बदमाशों को देखा। शोर मचाने की कोशिश करने पर बदमाशों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और परिवार वालों को बंधक बनाकर लूटपाट करने लगे।

ये भी पढ़े: वीडियो: देखे कैसे आतंकी महिलाओं के साथ खुलेआम करते है रेप… फिर उसके बाद…

बदमाशों ने अलमारी में रखे 70 हजार रुपये और 21 तोला सोने के गहने लूट लिए। भागने के दौरान बदमाश अलमारी के पास रखा एक बोरी भी ले गए, जिसमें करीब 60 हजार रुपये कीमत की सिगरेट रखे थे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि बदमाश मेन गेट की जाली काटकर कमरे में घुसे थे। 

 
 
Back to top button