पीएम मोदी का नए नोट वालों को बड़ा मैसेज…. जरूर पढें

पीएम मोदी का नए नोट वालों को बड़ा मैसेज…. जरूर पढें… मोदी कीनोट, यह वो नई एप है जिससे आप प्रधानमंत्री मोदी का कालेधन पर दिया स्पेशल मैसेज पा सकते हैं। 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट पर बैन लगने के बाद से ही लोगों की नींद उड़ चुकी है। जिनके पास कालाधन है वो तो परेशान है ही, लेकिन आमजन की दिक्कतें भी कम नहीं है। रुपए लेने के लिए बैंक और एटीएम के बाहर रातों से ही लोग आना शुरू कर देते हैं, जिससे सुबह उनका नंबर आ सके। खैर यह है समस्या, लेकिन क्या आप जानते हैं नए नोट रखने वालों के लिए मोदी जी का खास मैसेज भी है।
पीएम मोदी का नए नोट वालों को बड़ा मैसेज.... जरूर पढेंयह भी पढ़ें:- whatsapp पर आए इस मैसेज को भूलकर भी न करें क्लिक

नोटबंदी के बाद से डिजिटल वॉलेट के उपयोग में काफी इजाफ़ा हुआ है। इन एप्स से लोगों को काफी मदद भी मिल रही है। लोग अपने छोटे बड़े खर्चे पेटीएम जैसी एप्स से पूरे कर पा रहे हैं। ऐसे ही कई एप्स ऐसी भी हैं जो इस समय का लुत्फ़ आपको दे रही हैं। इस नई और मजेदार एप का नाम है ‘मोदी कीनोट’, यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप के अब तक 6,500 डाउनलोड्स भी हो चुके हैं। जिससे जाहिर है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस एप में प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो है। लेकिन वो वीडियो हर कोई नहीं देख सकता है।
पीएम मोदी का नए नोट वालों को बड़ा मैसेज.... जरूर पढें
यह भी पढ़ें:- गैजेट: एक बड़े गजब तरीका पासवर्ड मैनेजमेंट ऐप्‍स

एप में दी गई इस वीडियो में पीएम मोदी कालेधन के ऊपर भाषण देते हुए नज़र आएंगे। खास बात यह है कि भाषण तभी आपके सामने आएगा जब आप इस पर 2000 और 500 रुपए के नए नोट स्कैन करेंगे। यदि आप किसी पुराने नोट को स्कैन करना चाहेंगे तो आपको वीडियो दिखाई नहीं देगा।

नए नोट को स्कैन करते हुए वीडियो अपने आप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, लेकिन फोन हिलते ही या ज़ूम करते हुए वीडियो आपके सामने से चला भी जाएगा। यदि आप भी मोदी कीनोट एप का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद आप इसे इस्तेमाल कर पाएंगे।

नोट:- ध्यान रखें कि यह एप केवल मजे के लिए बनाई गई है, इस एप से यह नहीं पता लगाया जा सकता है कि नोट असली है या नकली।

Back to top button