25 फीसदी बढ़ी इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्‍या बड़ी

नई दिल्‍ली: नोटबंदी और ऑपरेशन क्‍लीन मनी के परिणामस्‍वरूप आयकर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्‍या में जबरदस्‍त इजाफा दर्ज किया गया है. 5 अगस्‍त 2017 तक 2,82,92,955 लोगों ने अपना आयकर रिटर्न फाइल किया जबकि पिछले वित्त वर्ष यानी 2016-17 में 2,26,97,843 लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया था.यानी रिटर्न फाइल करने वालों की संख्‍या में 24.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जबकि पिछले वर्ष यह केवल 9.9 फीसदी थी. आयकर रिटर्न फाइल करने वाले व्‍यक्तियों की संख्‍या में 25.3 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. 5 अगस्‍त 2017 तक 2,79,39,083 लोगों ने रिटर्न फाइल किया है जबकि पिछले वर्ष 2,22,92,864 लोगों ने अपना रिटर्न फाइल किया था.

25 फीसदी बढ़ी इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्‍या बड़ी इससे स्‍पष्‍ट रूप से पता चलता है कि नोटबंदी के बाद बड़ी संख्‍या में नए करदाता टैक्‍स के दायरे में आए हैं. नोटबंदी का असर अग्रिम कर संग्रह यानी एडवांस टैक्‍स कलेक्‍शन पर भी साफ साफ देखा जा सकता है. निजी आयकर के मामले में 5 अगस्‍त 2017 तक वित्त वर्ष 2016-17 की तुलना में एडवांस टैक्‍स कलेक्‍शन 41.79 फीसदी बढ़ा है.

Back to top button