धोनी पर मेहरबान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन, ‘कैप्टन कूल’ को देने जा रही ये बड़ी सौगात

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग को देखते हुए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन उन्हें एक तोहफा देने जा रही है। दरअसल रांची स्टेडियम में कैप्टन कूल के नाम पर एसोसिएशन ने एक पवेलियन बनाने का फैसला किया है।धोनी पर मेहरबान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन, 'कैप्टन कूल' को देने जा रही ये बड़ी सौगात

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दो विश्व कप टाइटल जीते हैं। साल 2007 में पहला टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भारत ने धोनी की कप्तानी में जीते थे। झारखंड से आने वाले पूर्व कप्तान ने राज्य क्रिकेट को विश्व में ख्याति दिलाई है।

इसी वजह से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने राज्य के सबसे बड़े क्रिकेट प्लेयर को सम्मानित करने का फैसला किया है, जिसका नाम महेंद्र सिंह धोनी स्टैंड रखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक बहुत जल्दी ही ग्राउंड के अंदर एमएस धोनी पर पवेलियन का नाम रखा जाएगा।

यहां एमएस धोनी के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। इस स्टेडियम का साउथ जोन अब धोनी के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के नाम पर भी स्टैंड बन चुके हैं।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पवेलियन का नाम गावस्कर और सचिन के नाम पर है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के गेट का नाम रखा गया है।

Back to top button