धमकी के बाद कोलकाता एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

delhi-airport-generic_650x400_61432889740कोलकाता: एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट मैनेजर को एक ईमेल मिला है जिसके अनुसार 24 घंटे के अंदर हवाईअड्डे को उड़ा दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि दावा किया गया है कि ईमेल जर्मनी से भेजा गया है। इस बीच साइबर क्राइम टीम को मेल की जांच में लगी है, वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर कड़े चाक-चौबंद का इंतज़ाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के कई हिस्सों की स्कैनिंग की जा रही है, वहीं यात्रियों के सामान और वाहनों की भी पूरी तरह चेकिंग की जा रही है।

Back to top button