दो स्क्रीन वाला अनोखा स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

भारतीय ग्राहकों के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन, पॉप-अप कैमरा जैसे स्मार्टफोन इनोवेशन ट्रेंड में रहे हैं. अगले साल ड्यूल स्क्रीन और बजट 5G स्मार्टफोन्स ट्रेंड में आने वाले हैं. इसकी तरफ कदम बढ़ाते हुए चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने पहले ड्यूल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को पेटेंट करवाया है.

हालांकि, Xiaomi की तरफ से इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें Xiaomi के इस ड्यूल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के डिजाइन को दिखाया गया है. यही नहीं Xiaomi अगले साल फरवरी में आयोजित होेने वाले MWC 2020 में कई नई घोषणाएं भी कर सकता है. आइए जानते है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर टिप्स्टर ने इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पैनल की डिजाइन को दिखाया है. जिसमें फोन की दोनो स्क्रीन को देखा जा सकता है. फ्रंट पैनल में बेजल लेस स्क्रीन देखी जा सकती है, जबकि रियर पैनल में क्वॉड कैमरा और डिस्प्ले देखा जा सकता है. फोन के फ्रंट पैनल में नॉच नहीं दिया गया है, इससे ये बात साफ है कि फोन पॉप-अप कैमरा के साथ आ सकता है. फोन के फ्रंट पैनल में सेंसर्स को बेहद ही पतले बेजल पर देखा जा सकता है. फोन के बैक पैनल में फ्लैश भी देखी जा सकती है. फोन का रियर डिस्प्ले कैमरे की साइज का ही देखा जा सकता है, यानि की इसमें Vivo NEX 2 की तरह दोनों तरफ फुल डिस्प्ले नहीं दिया गया है.

अगर आपकों नही पता तो बता दे कि Xiaomi अगले साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगा. हाल ही में कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन अप्रूव कराया है. पिछले महीने Motorola ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr को लॉन्च किया है. इसमें फ्लिप स्टाइल वाली फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है. Xiaomi इसी साल अपने पहले 5G स्मार्टफोन Redmi K30 Pro को भी लॉन्च करने वाली है. साथ ही साथ अगले साल कंपनी 10 से ज्यादा अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है.

Back to top button