दो साल बाद नोटबंदी पर राहुल का बड़ा हमला, हैरान रह जाएंगे मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने गांधी ने नोटबंदी के दो साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोल दिया है। राहुल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी के भारत में नोटबंदी के दौरान आम आदमी को कतार में लगना पड़ा वहीं उद्योगपतियों को कालेधन को सफेद करने का मौका दिया गया। राहुल के इस आरोप से मोदी का हैरान होना तय है। इस आरोप के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच नए सिरे से राजनीति जंग भी शुरू होगी।
राफेल विमान को लेकर मोदी सरकार को घेरने में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नोटबंदी का रूख किया है। राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर बड़ा आरोप लगा दिया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी के भारत में आम आदमी के लिए नोटबंदी-लाईन में लगिए और बैंकों में पैसे जमा करिए। अपनी पूरी जानकारी आधार में दीजिए। आप अपने पैसों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उद्योगपतियों के लिए-अपने कालेधन को सफेद करिए। राहुल गांधी के इस ट्वीट से राजनीति गर्म होनी तय है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी पर राफेल विमान को लेकर लगातार हमलावर थे। अब राहुल ने फिर से नोटबंदी के बहाने मोदी को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस और राहुल अब पूरी तरह से मोदी सरकार को घोटालों और वित्तीय मामलों में घेरने में जुटे हैं। वर्ष 2016 में मोदी सरकार ने नोटबंदी की थी।
भाजपा भी कांग्रेस और राहुल को लगातार घेरने में जुटी है। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार बुद्दिजीवियों की गिरफ्तारी के समर्थन को लेकर राहुल भाजपा के निशाने पर हैं। वहीं अमित शाह ने यहां तक कह दिया है कि मूर्खों के लिए कोई जगह है तो वह कांग्रेस है। पीएम मोदी ने भी राहुल पर तंज कसा है। मोदी ने इशारों ही इशारों में हमला करते हुए कहा कि अगर किसी को कोई चीज समझ में नहीं आती तो वह अनाप-शनाप आरोप लगाता है।





