दो लोगों ने किया था होटल में रेप, डॉ. ने बताया इसलिए है ऐसा पहला मामला

होशियारपुर. शहर के बहुचर्चित अजय मल्ल रेप कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। 3 अगस्त तो एक महिला ने यह दावा किया था कि भंगी चो पार होटल में दलित कांग्रेसी नेता डॉ अजय मल्ल और दो अन्य व्यक्तियों ने उससे रेप किया था और वह उनसे बचकर पुलिस के पास पहुंची थी। अब भास्कर के हाथ वो सीसीटीवी फुटेज लगी है जिसमें आरोप लगाने वाली महिला पहले तो डॉ अजय मल्ल के साथ ग्रे कलर के एक्टिवा पर सवार होकर होटल पहुंचती है और एक घंटा वहां बिताने के बाद बाकायदा अजय मल्ल के साथ ही उसी एक्टिवा पर बैठकर शिमला पहाड़ी चौक तक आती है। अजय मल्ल उसे गन्ने की जूस वाली दुकान के सामने उतारकर चला जाता है।
दो लोगों ने किया था होटल में रेप, डॉ. ने बताया इसलिए है ऐसा पहला मामला
 
कंडोम पहनकर रेप की चर्चा
जो एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है, उसमें महिला ने यह खासतौर पर जिक्र किया है कि डॉ अजय मल्ल ने उससे रेप करते समय कंडोम यूज किया था और वीडियो भी बनाई थी। इस बात की चर्चा है कि यह अपने आप में पहला मामला होगा जिसमें रेप करते वक्त कंडोम का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो बनाने की बात पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़े: गोरखपुर अस्पताल का यह वीडियो वायरल होते ही खुल गई योगी सरकार की पोल, मच गया हडकंप!

महिला ने ये कहानी पुलिस को बताई
होशियारपुर शहर के मोहल्ला प्रेमगढ़ की रहने वाली इस महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका अपने पति और ससुराल से थाने में झगड़ा चल रहा है। पहले अजय मल्ल उसके पति की हिमायत करता था और बाद में वह मेरे संपर्क में आ गया और कहने लगा कि मैं आपका मसला हल करवा सकता हूं। 3 अगस्त को अजय मल्ल ने उसे फोन किया और कहा कि उसके हाथ में दो वीआईपी आदमी हैं और वे होटल में हमारा इंतजार कर रहे हैं। वो आपकी मदद करेंगे, यह कहकर अजय मल्ल उसे होटल में ले आया जहां पहले अजय मल्ल ने उससे रेप किया और एक वीडियो बनाई और बाद में जब दूसरा व्यक्ति उससे जबरदस्ती करने लगा जिसका उसने विरोध किया तो अजय मल्ल ने धमकी दी कि अगर तुम इससे सेक्स नहीं करती तो तुम्हारी हमने वीडियो बना ली है तो बाद में उस शख्स ने भी रेप किया जबकि तीसरा व्यक्ति आया तो वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी और सारी कहानी पुलिस को बताई।
 
सीसीटीवी फुटेज में एक-एक सेकेंड का पूरा हिसाब
फुटेज के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला और अजय मल्ल ग्रे एक्टिव पर सवार होकर 1.51 बजे माल रोड से निकलते हैं और 2.16 बजे होटल के काउंटर पर पहुंचते हैं। फुटेज में अजय मल्ल अपनी आईडी भी देता है और बाद में दोनों सीढ़ी चढ़ जाते हैं। करीब एक घंटे बाद 3.19 बजे अजय मल्ल और महिला होटल के काउंटर पर आते हैं और एक मिनट रुकने के बाद 3.20 बजकर 4 सेकेंड पर इकट्‌ठे बाहर निकलते हैं। कुछ सेकेंड बाहर दरवाजे पर ही बातें करते हैं और फिर पैदल चलकर होटल के एक तरफ चले जाते हैं। वहां अजय मल्ल और यह महिला आपस में करीब दो मिनट बातें करते हैं। महिला वहां खड़ी रहती है और अजय मल्ल होटल के बाहर वाले गेट के सामने अपना ग्रे कलर की एक्टिवा लेकर आता है और दोनों 3 बजकर 22 मिनट और 51 सेकेंट पर भंगी चो की ओर दक्षिण दिशा में चले जाते हैं। बाद में ये दोनों माल रोड पर भी साथ ही जाते हुए देखे गए।
 
कौन अंदर-कौन बाहर
महिला ने यह आरोप लगाया था कि रेप के समय तीन लोग थे जबकि बाद में यह बात सामने आई कि रेप में एक कांग्रेसी का रिश्तेदार भी शामिल है और सीसीटीवी फुटेज में वह दिख भी रहा है। पता चला है कि उस शख्स को इस महिला ने कोर्ट में क्लीन चिट दे दी है और एक और नीटा फाइनेंसर का नाम ले लिया है।
 
जिसकी छित्तर परेड की, वही साथ था महिला के
जिस दिन यह मामला सामने आया था, उस दिन पर्चा दर्ज करवाने और मैडिकल करवाने तक वो शख्स महिला के साथ था जिसकी इसी महिला ने एक प्रेस कांफ्रेस में डॉ मल्ल की वजह से छित्तर परेड की थी। इसके अलावा शहर के एक कांग्रेसी पार्षद का नाम भी मल्ल को फंसाने में सामने आ रहा है।
 
रूपोश है महिला
महिला से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन जिस दिन से यह मामला सामने आया है, उस दिन से महिला घर नहीं आई। पता चला है कि महिला उन लोगों के संपर्क में है जो मल्ल के खिलाफ हैं।
 
भाई विजय मल्ल ने दी आईजी को शिकायत, महिला पर लगाए आरोप
जिस दिन यह मामला सामने आया था, उस दिन से ही महिला की कहानी पर सवाल उठ रहे हैं। अजय मल्ल के भाई विजय मल्ल ने जालंधर के आईजी अर्पित शुक्ला को दरख्वास्त देकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। साथ में महिला पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने ऐसे ही रेप के आरोप पहले भी कुछ लड़कों पर लगाए हैं। शिकायत में उन्होंने यह भी कहा है कि असल में इसके पीछे डॉ मल्ल के दलित राजनीतिक दुश्मन हैं।
 
सीसीटीवी फुटेज का फैक्ट भी जांच में शामिल करेंगे : एसएसपी
इस बात की पुष्टि एसएसपी जे एलनचेलियन ने भी कर दी है कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों साथ जाते और वापस आते दिख रहे हैं जो महिला के बयान के उलट है। उन्होंने कहा कि हमने एफआईआर तो दर्ज कर ली है लेकिन जांच में सीसीटीवी फुटेज का फैक्ट भी शामिल करेंगे। पुलिस सभी के फोन कॉल भी खंगाल रही है।
Back to top button