दो बच्चों की मां को ऐसा लगी प्‍यार की लत, प्रेमी संग फरार

hri-nmहरिद्वार की एक विवाहिता को प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि वह प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने पति के घर जाने से ही इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं, प्रेमी के लिए अपने दो बच्चों को भी छोड़ने के लिए तैयार है। जानते हैं पूरा मामला।

मूलरूप से मंगलौर निवासी एक युवक का विवाह करीब 16 साल पहले सहारनपुर की युवती से हुआ था। युवक रोडवेज बस अड्डे पर बसों में पानी की बोतल बेचता है। इस समय दंपती का एक 14 साल व दूसरा 12 साल का बेटा है।बताया जा रहा है कि छह माह पहले महिला का किसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। पति को इसका पता चला तो वह अपने बच्चों व पत्नी को मंगलौर से लाकर सती मोहल्ले में रहने लगा।

चार दिन पहले विवाहिता प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बीते रोज प्रेमी को गिरफ्तार कर उसे रुड़की से बरामद कर लिया। कोतवाली में जब विवाहिता का पति पहुंचा तो उसने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने भी उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। पति और उसकी जेठानी ने साथ आए बेटे का भी हवाला दिया, लेकिन वह अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। विवाहिता और प्रेमी अभी कोतवाली में ही हैं। अब युवक ने विवाहिता के मायके वालों को भी बुलाया है। पति अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास करने में जुटा हुआ है।

Back to top button