दो दोस्त दांतों से खींचते हैं ट्रैक्टर, बिना सहारे के उठा लेते हैं पांच ईट

  • भांडेर/दतिया/ग्वालियर.दतिया अनुभाग के कस्बा उनाव के हरदौल मोहल्ला में रहने वाले दो दोस्त इन दिनों गांव गांव घूम रहे हैं और अपना हुनर दिखा रहे हैं। दोनों दाेस्त दांतों से बिना सहारे के ट्रैक्टर खींचते हैं और बिना सहारे के दांतों से ईंट टांग लेते हैं। 18 और 19 वर्षीय यह दोनों युवा 15 अगस्त को उनाव के हायर सेकंडरी स्कूल में प्रदर्शन करेंगे।
    दो दोस्त दांतों से खींचते हैं ट्रैक्टर, बिना सहारे के उठा लेते हैं पांच ईट
     
    कस्बा उनाव निवासी दीपक (18) पुत्र किशुन पाल और जितेंद्र (19) पुत्र हरदयाल कुशवाहा दोनों बचपन से ही साथ पढ़े लिखे और साथ ही खेले। दोनों ही दोस्त कुछ अलग करने का मन बनाते। जिससे लोग आकर्षित हों। बुधवार को बसवाहा में इन दोनों दोस्तों ने ग्रामीणों के बीच जो स्टंट किए उससे सभी चौंक गए। चौंक इसलिए भी गए, क्योंकि इनकी उम्र कम है। लेकिन कारनामे बड़े-बड़े। दीपक और उसका दोस्त जितेंद्र दोनों ही ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर दांतों से ट्रैक्टर खींचते हैं।

    ये भी पढ़े: लोकसभा ने पास किए राज्यसभा के मुकाबले ज्यादा विधेयक, ये अहम बिल हुए पारित

     15 अगस्त को उनाव के स्कूल में दिखाएंगे स्टंट
    दोनों ही दोस्त ट्रैक्टर खींचने के साथ 90 किलो वजनी लोहे की नाल को सिर्फ दांतों से उठा लेते हैं। यहां तक कि बिना सहारे के दांतों से छह-छह खंडे भी लटका लेते हैं। 15 अगस्त को दोनों भाई उनाव के स्कूल में स्टंट दिखाएंगे। जिसके लिए नए स्टंट तैयार कर रहे हैं।

     
     
     
Back to top button