आज आयेगा CBSE 12 वीं का रिज़ल्ट,यहाँ देखें

images (6)केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बारहवीं के परिणाम को लेकर उल्टी गिनतियां शुरू हो गई हैं। परिणाम दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। देशभर के लाखों स्टूडेंट्स और पैरेंट्स इस बोर्ड परीक्षा के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी क्षेत्रों के एक ही दिन जारी कर दिए जाएंगे। 

इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं नतीजे 

सीबीएसई ने परिणाम देखने के लिए तीन वेबसाइट्स का विकल्प दिया है। यहां रोल नंबर और जन्म तिथि‍ के आधार पर रिजल्ट देखा जा सकता है।  रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट्स: www.results.nic.in,www.cbseresults.nic.in, www.cbse.nic.in की मदद से भी रिजल्ट देख सकते हैं।    

इससे पहले बोर्ड ने नतीजे जारी करने से पहले अजमेर, चेन्नई और अन्य रीजन्स के क्षेत्रीय अधिकारियों को दिल्ली बुलाया है। 

अजमेर रीजन में परीक्षार्थी

बारहवीं कक्षा-67 हजार 260 छात्र और 48 हजार 802 छात्राएं  (नियमित)

स्वयंपाठी श्रेणी-8 हजार 234

दसवीं का भी परिणाम जल्द

बोर्ड दसवीं का परिणाम तैयार करने की कवायद में जुटा है। बारहवीं के बाद दसवीं का परिणाम जल्द घोषित किया जा सकता है

Back to top button