देहरादून में स्कूल के पास मिले चार बम, पुलिस महकमे में हड़कंप

देहरादून में एक स्कूल के पास चार जिंदा बम बरामद होने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
राजधानी देहरादून में ‌बल्लीवाला चौक स्थित एन मैरी स्कूल के गेट के पास चार बम मिलने से स्कूल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए।

गुरुवार को दोपहर ढाई बजे स्कूल छूटने ही वाला था कि एक स्कूल वैन के ड्राइवर ने स्कूल के गेट के पास दो बम पड़े हुए देखे।

बम में लगा है नरेंद्र एंड कंपनी का टैग

देहरादून में स्कूल के पास मिले चार बम, पुलिस महकमे में हड़कंप
ड्राइवर ने तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचना दी। पुलिस और बम स्क्वायड दल मौके पर पहुंचे और जब जांच कि तो कुछ दूर ईट के ढेर के पास दो बम और बरामद हुए। पुलिस टीम ने बम अपने कब्जे में ले लिए है।

बम में नरेंद्र एंड कंपनी का टैग लगा हुआ है। पुलिस का कहना है कि खतरे की कोई बात नहीं है। यह बम शादी में प्रयोग होते हैं। किसी वाहन से यह बम रास्ते में गिर गए होंगे।

वहीं प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि जिस कंपनी का टैग बमों में लगा है वह पहाड़ या चट्टान तोड़ने वाले बड़े विस्फोटक (डायनामाइट) बनाती है।

Back to top button