देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाती ये स्कूटर्स, जानिए

अब वो जमाना गया जब स्कूटर्स को बेचने के लिए कंपनी की दिन रात एक करना पड़ता था। अब समय बदल चुका है और बाजार में एक से बढ़कर एक स्कूटर्स मौजूद है। आज के समय में हर वर्ग को स्कूटर पसंद आ रहा है। आज हम आपको देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे है।

देश की पॉपुलर टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी होंडा इन दिनों अपनी एक्टिवा को बेच रहा है। यह स्कूटर युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है। इस स्कूटर की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा लिजिए कि अगस्त 2018 के दौरान यह स्कूटर टॉप स्टूलर में शामिल थी। इस स्कूटर को अगस्त महीनें में 310,851 लोगों ने खरीदा।

इसी प्रकार टीवीएस मोटर की खूबसूरत स्कूटर ज्यूपिटर को भी खूब पसंद किया जाता है। यह सेल के मामले में टॉप-2 स्कूटर है। इस शानदार स्कूटर में आपको कई कलर ऑप्शन के साथ बेहतरीन माइलेज क्षमता मिल जाएगी। इस शानदार स्कूटर टीवीएस ज्यूपिटर को अगस्त 2018 के दौरान खूब पसंद किया है। इस स्कूटर को अगस्त महीने में कुल 79,223 यूनिट्स सेल किया गया है।

देश की पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी इन दिनों भारतीय बाजार में अपनी सुजुकी एक्सेस को सेल करती है। यह स्कूटर अपनी खूबसूरती और मजबूती के कारण पहचानी जाती है। भारतीय स्कूटर बाजार में यह अकेली स्कूटर है जो कि बच्चे से लेकर बूढ़े तक द्वारा पसंद की जाती है। इस शानदार स्कूटर को इस साल अगस्त महीन में 48,436 यूनिट्स सेल की गई है। यह भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जानी स्कूटर में तीसरे नंबर पर काबिज है।

Back to top button