देश की रेल का कैसा है हाल, पैरा-एथलीट ने सुनाई दर्दभरी रात की..

हमारे देश में खिलाड़ियों खासकर दिव्यांग खिलाड़ियों के प्र‌त‌ि किस तरह की अनदेखी की जाती है उसका एक बड़ा उदाहरण आज सामने आया है। नागपुर से दिल्ली की रेल यात्रा करने वाली पैरा-एथलीट  सुवर्णा राज ने कुछ ऐसे दावे किए हैं जो देश को शर्मिंदा करने के लिए काफी हैं।देश की रेल का कैसा है हाल, पैरा-एथलीट ने सुनाई दर्दभरी रात की..देश की रेल का कैसा है हाल, पैरा-एथलीट ने सुनाई दर्दभरी रात की..

सुवर्णा का दावा है कि नागपुर से दिल्ली की यात्रा करते वक्त उन्हें अपर बर्थ अलॉट होने की वजह से अपनी पूरी रात फर्श पर सोकर बितानी पड़ी। उनका कहना है कि वो दिल्ली आ रही थीं और उन्होंने अपनी पूरी रात ट्रेन की फर्श पर सोकर बिताई क्योंकि उन्हें निचली बर्थ नहीं दी गई।

इसके बाद सुवर्णा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वो रेल मंत्री से मिलकर उन्हें और उन जैसे ही एथलीटों के सामने आने वाली परेशानियों का जिक्र करना चाहती हैं। वो बताना चाहती हैं कि जब भी उन्हें रेल यात्रा करनी पड़ती है तो उन्हें ‌कैसी-कैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।

Back to top button