देर रात तक जागने वाले लोगों को होती हैं यह 3 बड़ी बीमारियाँ, चली जाती है जान भी..

देर से सोने वालों को बीमारियाँ- बदलते समाज में सिर्फ तकनीक और लोग ही नहीं बलते बल्कि हमारी जिंदगी भी पूरी तरह से बदल गया है. अब सोने का काई टाइम नहीं लेकिन उठना जल्दी होता है. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्थ हो चुके हैं कि सोने के लिए हमारे पास समय ही नहीं है. कोई लैपटॉप में व्यस्थ है तो कोई मोबाइल में लेकिन एक बाते सभी में कॉमन है कि सोना जल्दी नहीं है. देर तक सोने वाले कई बीमारी का शिकार हो जाते हैं.

हम आपको आज ऐसी ही तीन बिमारियों के बारें में बता रहे हैं जो सबसे ज्यादा घातक हैं. देर से सोना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक बताया जाता है. तो यह हैं देर से सोने वालों को बीमारियाँ-

तनाव–

देर रात तक जागने से नींद सही से पूरी नहीं होती ऐसे में तनाव रहता है. खासकर जब आपको नींद आ रही हो लेकिन आदतन आप नहीं सो पाते हैं. इससे आपको तनाव की समस्या होना स्वभाविक है. तनाव में होने के कारण आपके स्वभाव में भी बदलाव आता है और आप चिड़चिड़े से हो जाते हैं. इसी कारण गुस्सा भी जल्दी आता है.

अगर वेलेंटाइन डे प्रेमी जोड़े के लिए है बेहद खास दिन, तो 15 फरवरी सिंगल लोगों के लिए इसलिए है बेहद खास

हाई ब्लडप्रैशर–

वैसे तो ब्लडप्रैसर आज के वक्त में आम बात है. शुगर की तरह ही यह अधिकतर लोगों में पाया जाता है. रात में देर तक जागने वाले लोगों को रक्तचाप की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इस कारण उनमें हाइ बीपी की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ब्लड प्रैसर बढ़ना इतना खतरनाक है कि यह कई बीमारियों की जड़ है. इससे आपकी जान तक जा सकती है.

नींद की समस्या–

उम्र ढ़लने के साथ ही देर तक जागने वालों में नींद न आने की शिकायत शुरु हो जाती है. बाद में यह बीमारी का रुप ले लेती है और फिर नींद की दवाईयों के बिना आप नहीं सो सकते.

अच्छे जीवन के लिए सोना जरुरी है. अपने डेली रुटीन में थोड़ा सा बदलाव करके आप इसे सुधार सकते हैं. रात जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने से आपका काम भी हो जाएगा और स्वास्थ भी ठीक रहे हैं. अगर अभी नहीं सुधरा तो यह आपके लिए जानेलेवा हो सकता है.

Back to top button