देखे Vodafone-Idea के बढ़े हुए प्लान्स की पूरी लिस्ट, कॉलिंग में भी लिमिट

Vodafone-Idea ने अपने प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. 3 दिसंबर से ये लागू हो जाएंगे. अब वोडाफोन से दूसरे नेटवर्क पर की गई कॉलिंग अनलिमिटेड नहीं होगी. यहां भी FUP लगाया गया है और अब लिमिटेड मिनट्स मिलेंगे.
Vodafone कस्टमर्स में 84 दिन वैलिडिटी वाला प्लान काफी पॉपुलर है. इसकी शुरुआत अब 379 रुपये से होगी. इसके तहत तीन नए प्लान्स हैं – 379 रुपये, 599 रुपये और 699 रुपये.
379 रुपये के प्लान में वोडाफोन कस्टमर्स को 6GB डेटा मिलेगा और अनलिमिटेड ऑन नेट कॉलिंग मिलेगी. इसके साथ ही 1000 एसएमस फ्री मिलेंगे. इसकी वैलिडिटी 84 दिन की होगी.
599 रुपये के प्लान के साथ वोडाफोन यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा मिलेगा. इसके साथ ही हर दिन 100SMS मैसेज भी हैं और अनलिमिटेड ऑन नेट वॉयस कॉलिंग है. इसके साथ 3000 मिनट ऑफ नेट वॉयस कॉलिंग दी गई है.
एयरटेल के बढ़े टैरिफ से, जानें कितना बढ़ जाएगा आपका खर्च
699 रुपये के प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलेगा. इसके साथ हर दिन 100 मैसेज होंगे और अनलिमिटेड ऑन नेट कॉलिंग होगी, लेकिन दूसरे नेटवर्क पर 3000 मिनट ही कॉलिंग मिलेगी. इस प्लान की भी वैलिडिटी 84 दिन की होगी.
28 दिन की वैलिडिटी वाले चार अनलिमिटेड पैक्स हैं – 149 रुपये, 249 रुपये, 299 रुपये और 399 रुपये है. इन चारों प्लान के साथ आपको 1000 मिनट ही ऑनेट यानी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग मिलेगी. ऑन नेट कॉलिंग अनलिमिटेड होगी.
149 रुपये के प्लान के साथ 2GB डेटा, 300SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. जैसा पहले भी बताया 1000 मिनट ही ऑफ नेट कॉलिंग है. 249 रुपये के प्लान के साथ हर दिन 1.5GB डेटा मिलेगा और इसकी भी वैलिडिटी 28 दिन की होगी.
299 रुपये और 399 रुपये के प्लान के साथ क्रमशः 2GB और 3GB हर दिन डेटा मिलेगा. इन प्लान की भी वैलिडिटी 28 दिन की है और इसके साथ भी 1000 मिनट ऑन नेट कॉलिंग है.





