देखे विडियो: गर्मी से बचने के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी का लेप

l_625-multani-mitti_625x350_71451996324-1462209777तेज गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अजमा रहे हैं। इन्हीं तरीकों में शामिल है मुल्तानी मिट्टी का लेप, जो झुलसाने वाली गर्मी के बीच ठंड़क पहुंचाने का काम करता है।

दरअसल, गर्मी से बचने में पुराने नुस्खे ज्यादा कारगर पाए जा रहे हैं। मुल्तानी मिट्टी ऐसा ही कारगर उपाय है, जिसका लेप न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि लू से बचाने में सहायक होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों की माने तो मुल्तानी मिटटी से गर्मी के साथ-साथ घमोरियों से भी राहत मिलती है।

राजस्थान में खासतौर से बाड़मेर क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ती है।  ऐसे में यहां के कई परिवारों में मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाकर गर्मी से बचाव का पारंपरिक तरीका अपनाया जाता है।  

 
Back to top button