वीडियो: देखे कैसे देखते ही देखते जमीन में समा गया, मंदिर और कुआं

न भूकम्प आया और न ही कोई ब्लास्ट हुआ फिर भी रहस्यमयी तरीके से मंदिर और कुआं जमीन में समा गया| जी हाँ, अजमेर के धोलभाटा स्थित कपिलवस्तु कालोनी में हुइ इस घटना ने सबको हैरान कर दिया| जैसे जैसे यह खबर फैलती गयी घटना स्थल पर लोगो का जमावड़ा लग गया| मिट्टी ढहने का सिलसिला देर रात तक लगातार जारी रहा| खबर मिलते ही नगर निगम और प्रशासन मौके पर पहुँच गया|
जैसे जैसे यह खबर फैलती गयी घटना स्थल पर लोगो का जमावड़ा लग गया| मिट्टी ढहने का सिलसिला देर रात तक लगातार जारी रहा| खबर मिलते ही नगर निगम और प्रशासन मौके पर पहुँच गया|
आसपास की गलियों में मोटी लकडियाँ लगाकर लोगो की आवाजाही रोक दी गयी| मंदिर का कुएं के साथ जमीन में समा जाने कि खबर सोशल साइट्स के जरिए आग की तरह पुरे शहर में फ़ैल गयी| लोग इस रहस्मयी घटना को देखने के लिए पहुचने लगे| पुलिस को लोगो को वहां से हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी|
इसे भी पढ़े: सरकार ने माना- नोटबंदी, जीएसटी और कर्जमाफी से ग्रोथ को लगा बड़ा झटका
पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टी से आसपास के घरो को खाली करवाया और रात में घरों में ना जाने की सलाह दी| जिससे लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हो गये| लोगो को अपने आशियाने का भी डर लग रहा है,क्युकी मिटटी लगातार जमीन समाँ रही है|
दरअसल यहाँ के स्थानीय लोगो ने भी काफी मनमानी की है अपने मनमाफिक तरीक से बेसमेंट बनवा लिए है जिससे यहा के जमीन खोखली हो गयी है|
जिससे जमीन के आंतरिक परतों का संतुलन बिगड़ गया और जमीन धसने लगी| इस तरह के जमीन धसने के कई मामले सामने आ रहे हैं|
यहाँ के स्थानीय लोग अभी भी सदमें है| प्रशासन ने अगल बगल के घरो को खाली करा दिया | जिससे यहाँ रहने वाले लोगो को रात भर सड़क पर गुजरना पड़ा |प्रशासन और नगर निगम को सुरक्षा कि दृष्टी से बेसमेंट बनाने के लिए कुछ जरुरी नियम बनाने चाहिए जिससे सुरक्षा और प्रकृति के साथ खिलवाड़ न हो|





