दृश्यम 3 एक्टर की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

अभिनेता जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। सुरेश त्रिवेनी इसके डायरेक्टर हैं और फिल्म का नाम ‘दलदल’ रखा गया है। शुक्रवार को अभिनेता ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया।

जयदीप अहलावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो पोस्टर शेयर किया है उसमें उन्हें दलदल में फंसा दिखाया गया है जो फिल्म के टाइटल से बिल्कुल मेल खाता है। पोस्टर शेयर करते हुए जयदीप ने लिखा, “इस दलदल में तुम सब भी फंसोगे!”

दृश्यम 3 में नजर आएंगे जयदीप

फिल्म की रिलीज डेट और अन्य कलाकारों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। जयदीप अहलावत की अन्य फिल्मों की बात करें तो ‘पाताल लोक’ अभिनेता बहुत जल्द हिंदी फिल्म ‘दृश्यम 3’ में भी नजर आएंगे। ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। अजय देवगन ने इसमें विजय सालगांवकर का किरदार निभाते नजर आएंगे। विजय एक साधारण, मध्यमवर्गीय परिवार से आता है, जो हिंसा से नहीं, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, बुद्धिमत्ता और अपने परिवार के प्रति अटूट प्रेम से हर कठिनाई का डटकर सामना करता है।

कई शहरों में हो रही शूटिंग

विजय सालगांवकर पर्दे पर एक ऐसे पिता के रूप में उभरे, जिन्होंने अपनी बुद्धि और भावनात्मक शक्ति से हर मुश्किल का डटकर सामना किया। फिल्म निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग कई शहरों और स्थानों पर हो रही है। कहानी ‘दृश्यम’ की स्थापित समयरेखा के भीतर ही आगे बढ़ेगी, जिसमें सालगांवकर परिवार के जीवन में नए और अप्रत्याशित मोड़ आएंगे। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया शरण और रजत कपूर अपने-अपने रोल को दोहराते नजर आएंगे।

Back to top button